Skip to main content

प्रेम की पराकाष्ठा ~ रिश्ता

आज कल आप किसी से ज्यादा दिन न मिले-जुले, न ही अक्सर बातें करें, कुल मिलाकर ये कहूँ कि आज के ज़माने में  "टच" में या फिर "कनेक्ट" न रहें तो आप बड़े व्यस्त, स्वार्थी, घमंडी और न जाने क्या-क्या बन जाते हैं, और अगर इनमे से कुछ नहीं बन पाए तो सामने वाला आपको "बड़ा आदमी" तो बना ही देता है,  फिर रिश्तों में वही नाराज़गी, रूठने-मनाने, खिदमत और जद्दोजहद का एक दौर शुरू हो जाता है |

रिश्तों का कोई सामाजिक स्तर पर नाम हो या न हो, लेकिन अनिकेत और रक्षंदा का रिश्ता इन सब ताने-बाने से अलग ही था, है और रहेगा | दोनों ही अपनी ज़िन्दगी में व्यस्त हैं, बातें कभी-कभार हो जाती हैं, और मुलाकात हुए तो बरसों भी बीत जाते हैं, लेकिन कोई शिकवा या शिकायत नहीं होती है | अनिकेत का तो चलो मान भी लें कि उसे रक्षंदा से प्यार है , लेकिन रक्षंदा को तो नहीं है शायद , लेकिन इसके बावजूद भी, रक्षंदा ने कभी भी काफी अरसे पर होने वाली अनिकेत संग बात-चीत या मुलाकातों को लेकर कभी कोई जुमलेबाजी नहीं की |

अनिकेत को तो सभी जानते हैं लेकिन रक्षंदा के चरित्र की इस गहराई को तो कोई नहीं जानता, शायद प्रेम तो नहीं है, सिर्फ दोस्ती भी नहीं है, लेकिन जो भी है वो अनिकेत की समझ से परे है | आखिर वो कौन सी बात है कि रक्षंदा ने अनिकेत से कभी, किसी भी बात की शिकायत नहीं की, बात हुयी तो हमेशा यही लगा कि अभी कल ही तो बात हुयी हो, मुलाकात हुयी तो लगा जैसे अभी कल ही मिले हो, जैसे बात करने के लिए ज्यादा कुछ न हो |

आये दिन बनते- बिखरते रिश्तों और उनकी व्याख्या के बीच, अनिकेत और रक्षंदा का रिश्ता कोई अनोखा तो नहीं, लेकिन सच्चा जरूर है | इस संसार में प्रेम ही एकमात्र सत्य है, शाश्वत है, शिव है | हिंदी के सुविख्यात कवि माखनलाल चतुर्वेदी ने भी लिखा है :

है कौन सा वह तत्त्व जो सारे भुवन में व्याप्त है ?
ब्रह्माण्ड पूरा भी नहीं जिसके लिए पर्याप्त है,
है कौन सी वो शक्ति, क्यों जी कौन सा वह भेद है ?
बस ध्यान ही जिसका मिटाता आपका सब शोक है |
बिछड़े हुओं का ह्रदय कैसे एक रहता है अहो !
वे कौन से आधार के बल कष्ट सहते हैं कहो ?
क्या क्लेश ? कैसा दुःख ? सबको धर्य से वे सह रहे,
है डूबने का भय न कुछ आनंद में वे बह रहे |
वह प्रेम है , वह प्रेम है ,वह प्रेम है ,वह प्रेम है ,.....

ये कविता एक ऐसे प्रेम को दर्शाती है जो आज-कल के दौरमें  जैसे गायब ही हो गया हो या फिर  उसकी परिभाषा ही बदल दी गयी हो | यकीन कीजिये अनिकेत और रक्षंदा का प्रेम भी इस कविता के जैसा ही है , और ऐसा प्रेम ही शायद प्रेम की पराकाष्ठा होता है |









Comments

Popular posts from this blog

मेरी हर बात जो, तुम्हे है अब बुरी सी लगने लगी, मेरी हर आदतें तुम्हे है अब बुरी सी लगने लगी, वजह है क्या, है जो तुम्हे पता, मुझे बता भी दो, समझ के, नासमझ बनो तो कहते  है  खता, जो भी है, जैसा है, वैसा है हो सकता, न सजा है, न सजा दो, ये भी हमको है पता.

चाहता हूँ

ये उल्फत क्यों अभी तक है, मैं पा लूँ  या उसे खो दूँ , मैं डरता हूँ , जो खो दूँ मैं उसे , तो फ़िर ये  कोई  हार न हो, जो पा लूँ , मैं उसे तो फ़िर , वो उसकी हार ना हो , मैं उस को, इस कदर महसूस करना चाहता हूँ कि सब कुछ हार कर भी, मैं ये पाना चाहता हूँ कि  वो मेरी रहे मन से, करे फ़िर जो भी उस मन से मैं तेरे मन से ही, खुद को समझना चाहता हूँ जरा मैं जान भी तो लूँ, कि  पाना है या खोना है।

प्रेम की पराकाष्ठा ~ अधूरी बातें (1)

अनिकेत कभी भी अपने दिल की बात रक्षंदा से नहीं कर सका , रक्षंदा  से अनिकेत का रिश्ता  वाकई में प्रेम से परे था , कम से कम आज कल के प्रेम से तो परे  है ही ।   अनिकेत को रक्षंदा से प्यार तो पहली नज़र में  ही हो गया था , पर इज़हार कभी ना हो सका , होता भी कैसे , जब अनिकेत ने पहली  बार हिम्मत जुटाई तो कंप्यूटर लैब में रक्षंदा अपनी मण्डली को अपने प्यार की एक शानदार तस्वीर से रूबरू  करवा रही थी , तस्वीर की वो लम्बी नीली कार में बैठे उस शख़्स ने , अनिकेत को लम्बी दूरी बनाने के लिए मजबूर दिया । हालाँकि कॉलेज के बाद भी मौके आए कि वो कुछ कहे , लेकिन कभी वक़्त गलत था, तो कभी हालात ।  उनकी शानदार दोस्ती की कहानियाँ बहुत हैं , अनिकेत चाहता तो बहुत कुछ कर सकता था अपने लिए , लेकिन उसने सिर्फ रक्षंदा की ख़ुशी के लिए ही सोचा और हमेशा उसकी नज़र में दोस्त बन कर रह गया । वो कॉलेज की मस्तियों , कॉफी के प्यालों और रक्षंदा की अनमोल दोस्ती में ही खुश रहने लगा ।  उसने कभी भी एहसास नहीं होने दिया कि उसे प्यार भी है ।  रक्...