Skip to main content

यादों की किताब

यादों की किताब ले के मैं ,
बैठा रहा यूँ  ही रात भर,

सूखे पड़े  पीले पन्नों में ,
निकला गुलाब सूखा फिर ,

गीली  सी हुई कहानी वो,
निकले  जो आँसू  आज फिर ,

बैठा रहा फिर से  यूँ ही मैं ,
पढ़ी ना किताब आज फिर ,

डरता हूँ ऐसी  यादों से ,
हो न जाए  आज प्यार फिर ,

यादों की किताब ले के मैं ,
बैठा रहा यूँ  ही रात भर । 




Comments

Post a Comment