Skip to main content

प्रेम की पराकाष्ठा - समाहित

आज दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर  इंतज़ार कर रहे अनिकेत की नज़र सामने के प्लेटफार्म पर पड़ी और यकीन नहीं हुआ आँखों को, उसके सामने रक्षंदा खड़ी है , प्लेटफार्म की सीढ़ियों को चढ़ते- उतरते, हाँफते- दौड़ते वो उस प्लेटफार्म पर गया और रुक गया | पहले उसने रक्षंदा को निहारा और फिर आवाज़  लगायी "रक्षंदा", दोनों  ने  एक दूसरे को देखा और हँसते हुए बढे, लगा कि गले मिलने जा रहे हों , लेकिन दोनों के कदम ठिठक से गए, रक्षंदा के साथ उसके कुछ दोस्त भी थे,  बस हाथ मिलाना , थोड़ी ज्यादा  देर तक हाथ मिलाना चलता रहा |  वैसे गले मिलना  समस्या नहीं है वो भी दिल्ली में, लेकिन अनिकेत छोटे शहर से तो बाहर आ गया , लेकिन छोटा शहर उससे बाहर नहीं गया , फिलहाल  समस्या कुछ ही चीज़ों तक सीमित हो चुकी है जैसे कि गले मिलना , बात की शुरुआत करना , ज्यादा करीब बैठना और अनिकेत की ये समस्या भी सिर्फ लड़कियों तक सीमित है | खैर जो भी हो फिलहाल समस्या ये है कि अनिकेत  ने रक्षंदा से झूठ बोल दिया है कि उसकी ट्रेन बहुत ज्यादा लेट है  और रक्षंदा की 'राजधानी एक्सप्रेस ' के बाद वो ट्रेन आएगी | रक्षंदा जान गयी है कि झूठ बोला गया है, लेकिन उसकी चुप्पी और मुस्कुराहट ने जैसे इस बात को सच मान लिया हो |
प्लेटफार्म पर दोनों अगल-बगल बैठ कर, जिस तरह से चाय पी रहे हैं , देख के लग रहा है जैसे कि इस ठण्ड की शुरुआत में स्कूल-कॉलेज का नया-नया प्यार हुआ हो | अनिकेत को आज कॉलेज का वो दिन याद आ गया, जब वो कॉलेज टूर से लौटते हुए रक्षंदा के कंधे पर सिर रख कर सो गया और जब उठा तो अपने को उसकी गोद में पाया, तब भी लगा था, जैसे नया-नया प्यार हो | आज भी अनिकेत का मन है कि ये वक़्त ऐसे ही थम जाए , रक्षंदा  के कंधे पर फिर सिर रखकर एक चैन की गहरी नींद आ जाए | रक्षंदा ट्रेन में बैठ चुकी है  और ट्रेन चल  दी , लेकिन ये क्या रक्षंदा कोच के दरवाजे पर आँसुओं को छिपाते हुए, हाथों को हवा में हिलाते हुए बाय-बाय कर रही है | बाय -बाय ट्रेन की गति के बढ़ने के साथ और तेज़ होता जा रहा है |
सब कुछ जैसे  शून्य में समा गया  है, अनिकेत के लिए वक़्त इस बार भी नहीं रुका| अनिकेत से  जिंदगी की  कई ट्रेनें छूटी हैं, लेकिन इस ट्रेन के छूटने से दिल का दर्द बढ़ गया है , अनिकेत निकल पड़ा है किसी और ट्रेन  को पकड़ने | प्लेटफार्म के डस्टबिन में अनिकेत और रक्षंदा के चाय के कप साथ में, एक दूसरे में समाहित से पड़े हुए  हैं , ठीक वैसे ही जैसे बरसों से अनिकेत के दिल में रक्षंदा समाहित  है | ये समाहित होना भी प्रेम  की पराकाष्ठा  है |

Comments

  1. बहुत सुंदर
    बस एक बात सिनेमा वही हिट हुआ जिसमें एंडिंग हैप्पी थी

    ReplyDelete
  2. रिश्ते टूटने का अर्थ यह कदापि नहीं की, रिश्ते खत्म हो जाए .....
    जब भी मिलने का मौका मिलता है यह पुनः जीवित हो उठते है

    बहुत खूब ....अति मार्मिक शब्दों से सजी भावनात्मक कहानी

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरी हर बात जो, तुम्हे है अब बुरी सी लगने लगी, मेरी हर आदतें तुम्हे है अब बुरी सी लगने लगी, वजह है क्या, है जो तुम्हे पता, मुझे बता भी दो, समझ के, नासमझ बनो तो कहते  है  खता, जो भी है, जैसा है, वैसा है हो सकता, न सजा है, न सजा दो, ये भी हमको है पता.

चाहता हूँ

ये उल्फत क्यों अभी तक है, मैं पा लूँ  या उसे खो दूँ , मैं डरता हूँ , जो खो दूँ मैं उसे , तो फ़िर ये  कोई  हार न हो, जो पा लूँ , मैं उसे तो फ़िर , वो उसकी हार ना हो , मैं उस को, इस कदर महसूस करना चाहता हूँ कि सब कुछ हार कर भी, मैं ये पाना चाहता हूँ कि  वो मेरी रहे मन से, करे फ़िर जो भी उस मन से मैं तेरे मन से ही, खुद को समझना चाहता हूँ जरा मैं जान भी तो लूँ, कि  पाना है या खोना है।

प्रेम की पराकाष्ठा ~ अधूरी बातें (1)

अनिकेत कभी भी अपने दिल की बात रक्षंदा से नहीं कर सका , रक्षंदा  से अनिकेत का रिश्ता  वाकई में प्रेम से परे था , कम से कम आज कल के प्रेम से तो परे  है ही ।   अनिकेत को रक्षंदा से प्यार तो पहली नज़र में  ही हो गया था , पर इज़हार कभी ना हो सका , होता भी कैसे , जब अनिकेत ने पहली  बार हिम्मत जुटाई तो कंप्यूटर लैब में रक्षंदा अपनी मण्डली को अपने प्यार की एक शानदार तस्वीर से रूबरू  करवा रही थी , तस्वीर की वो लम्बी नीली कार में बैठे उस शख़्स ने , अनिकेत को लम्बी दूरी बनाने के लिए मजबूर दिया । हालाँकि कॉलेज के बाद भी मौके आए कि वो कुछ कहे , लेकिन कभी वक़्त गलत था, तो कभी हालात ।  उनकी शानदार दोस्ती की कहानियाँ बहुत हैं , अनिकेत चाहता तो बहुत कुछ कर सकता था अपने लिए , लेकिन उसने सिर्फ रक्षंदा की ख़ुशी के लिए ही सोचा और हमेशा उसकी नज़र में दोस्त बन कर रह गया । वो कॉलेज की मस्तियों , कॉफी के प्यालों और रक्षंदा की अनमोल दोस्ती में ही खुश रहने लगा ।  उसने कभी भी एहसास नहीं होने दिया कि उसे प्यार भी है ।  रक्...